जांजगीर: कलेक्ट्रेट में समय सीमा की बैठक, सुशासन तिहार के आवेदनों का समयबद्ध निराकरण करने व फील्ड में सक्रिय रहने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सुशासन तिहार, जनसमस्या निवारण शिविरों, निर्माण कार्यों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत प्राप्त जन शिकायतों और आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया।