मुरैना नगर: दिल्ली से झांसी जाते समय मुरैना हाईवे पर हमला, महिला डॉक्टर के परिवार की कार तोड़ी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस पर सवाल
दिल्ली से झांसी जा रहे महिला डॉक्टर के परिवार पर सोमवार मंगलवार रात कों मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया।चंबल नदी पार करते ही बदमाशों ने कार का पीछा कर पथराव किया,जिससे कांच टूट गए। परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी,जिसके बाद पुलिस पहुंची और उन्हें सुरक्षित निकाला।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।