भिंड नगर: गांधीनगर भिंड में बुरी नीयत से घर में घुसा आरोपी व भागने के दौरान गिरकर हुआ घायल, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांधीनगर भिंड निवासी फरियादी ने पुलिस को बताया। कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी बुरी नीयत से घर में बहिन के कमरे में घुस गया। बहिन के चिल्लाने पर आरोपी कमरे से निकलकर भागने लगा। तभी फर्श पर फिसल कर गिर गया। जिससे उसके सिर व पैर में चोटें आईं।कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।