भिंड नगर: बड़ा तालाब के किनारे कीरतपुरा में जुआ खेल रहे 4 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, ₹20000 की नकदी बरामद
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक प्रमोद तोमर ने मुखबिर की सूचना पर बड़ा तालाब के किनारे ग्राम कीरतपुरा में जुआ खेलते हुए 4 आरोपियों को पकड़ा।नाम पूछने पर छविराम, शिव मोहन,भुजबल,विनोद निवासी कीरतपुरा होना बताया। जिनके कब्जे से तलाशी लेने पर 20000 रुपए एवं ताश की गड्डी मिली।जिसे जप्त करते हुए जुआ एक्ट के तहत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।