तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने माधोपुर के पास 14 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, अग्रतर कार्रवाई में जुटी
तुरकौलिया पुलिस माधोपुर से बुधवार 14 ग्राम गांजा के साथ एक वृद्ध तस्कर को गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई में जुटी। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र माधोपुर का भागीरथ राय है। उक्त व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा,पुलिस को शंका होने पर उसकी तलाशी ली,तो उसके पॉकेट में प्लास्टिक के अंदर पुड़िया में गांजा बरामद हुआ,पुलिस कारवाई में जुट गई है।