एटा: एटा के प्राचीन कैलाश मंदिर पर सावन के आखिरी सोमवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Etah, Etah | Aug 24, 2026 एटा। सावन के आखिरी सोमवार पर एटा के करीब 150 वर्ष पुराने प्राचीन कैलाश मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के कपाट खुलते ही बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। कैलाश मंदिर के कपाट देर रात करीब 3 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।