तोशाम: एसडीएम डॉ. नैन: मतदाता सूची में सुधार एवं संशोधन में बीएलओ और सुपरवाइजर की अहम जिम्मेदारी
एसडीएम डॉ अशवीर सिंह नैन ने कहा कि बीएलओ और सुपरवाइजर की मतदाता सूची में सुधार एवं संशोधन में अहम जिम्मेदारी होती है। एसडीएम ने कहा बीएलओ मतदाता सूची शुद्धिकरण में गंभीरता से कार्य करें। एसडीएम डॉ अशवीर सिंह नैन बुधवार को स्थानीय चौ. बंसीलाल राजकीय कन्या महाविद्यालय में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और सुपरवाइजर को वोट बनाने सहित मतदाता सूची में सुधार की।