हरसूद: भूमि पूजन के एक माह बाद भी पुनर्वास स्थल, नया हरसूद की सड़कों का मजबूतीकरण कार्य शुरू नहीं
Harsud, Khandwa | Apr 25, 2026 बुरी तरह जर्जर हो चुकी पुनर्वास स्थल नया हरसूद की सड़कों के मजबूतीकरण कार्य का भूमि पूजन 21 मार्च को जनजातीय कार्य मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह द्वारा किया गया था। भूमि पूजन के एक माह पश्चात भी ठेकेदार द्वारा अभी तक नया हरसूद की सड़कों का मजबूती कारण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। सड़कें जर्जर होने से रहवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।