भूपालसागर: भोपाल सागर ग्राम पंचायत में मनरेगा के कार्मिकों को लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई गई
आगामी लोकसभा आम चुनाव में मतदान के प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले में स्वीप गतिविधियां निरंतर जारी है। इसी के अंतर्गत मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशानुसार भूपालसागर पंचायत समिति क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायत क्षेत्रो में चल रहे । सभी मनरेगा कार्य स्थलो पर पंचायत समिति स्वीप प्रभारी की टीमो ने शपथ दिलाई ।