सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर महाराणा भूपाल चिकित्सालय उदयपुर और सांवलिया जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ की ब्लड यूनिट संग्रहण टीमों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। उपखण्ड अधिकारी ने शिविर का शुभारंभ किया। अधिकारी ने कहा कि रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार होता है और बीमारियों से बचाव होता है।