भूपालसागर: भूपालसागर पंचायत समिति परिसर में पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और जल संसाधन मंत्री, आम सभा को किया सम्बोधित
स्थानीय पंचायत समिति परिसर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और स्थानीय सांसद सीपी जोशी के मुख्य आतिथ्य, विशिष्ठ अतिथि जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के विशिष्ठ आतिथ्य, जिला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह बडौली, भाजपा जिलाध्यक्ष मिठूलाल जाट, पूर्व जिला प्रमुख सुशील जीनगर के मुख्य आतिथ्य, सभापति व विधायक अर्जुन लाल जीनगर की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया।