भूपालसागर: स्थानीय ग्राम पंचायत में महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ सम्पर्क अभियान के समापन पर नारी शक्ति वंदन का हुआ आयोजन
भूपालसागर की स्थानीय ग्राम पंचायत में महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ सम्पर्क अभियान कार्यक्रम के समापन पर नारी शक्ति वंदन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास अधिकारी देवीलाल जाट, विशिष्ट अतिथि महिला बाल विकास सुपरवाइज़र राजकूमारी कूमावत, भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सेठ के साथ स्थानीय सरपंच प्यारचंद्र भील रहे। वहीं कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहयोगिनी भी उपस्थित रहीं। इस दौरान सभी को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।