दमयंती नगर: सीतानगर में बंटवारे को लेकर विवाद, भाई ने भाई पर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती
दमोह सीतानगर मे पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान जलील खान ने अपने भाई 53 वर्षीय अशरफ खान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जबकि अन्य लोगों ने उसे पकड़ रखा था। गंभीर रूप से घायल अशरफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।