गोला: बड़हलगंज के रामावती लॉज में श्रीकांत सोनी की प्रेसवार्ता, जेवर हड़पने के आरोपों को बताया साजिश और वसूली की कोशिश
Gola, Gorakhpur | Jul 12, 2026 उद्योग व्यापार मंडल बड़हलगंज के अध्यक्ष एवं सर्राफा व्यवसायी श्रीकांत सोनी ने रविवार को रामावती लॉज में प्रेसवार्ता कर अपने ऊपर लगे जेवर हड़पने के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश और दो लाख रुपये की वसूली का प्रयास बताया। सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गंगा सोनी ने भी आरोपों को तथ्यहीन बताया।