नकुड: इधला में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए की नकदी और जेवरात चुराए
इधला में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इधला निवासी सोनू कुमार पुत्र चन्द्रपाल ने पुलिस को दिएशिकायती पत्र में बताया कि 21/22 जून 2026 की रात अज्ञात चोर उसके घर में घुस आए।