तिरोड़ी: मोहगांव में संत रविदास जी की प्रतिमा का लोकार्पण, गांव में निकली रैली
जात-पात के घोर विरोधी और आत्मज्ञान का प्रशस्त करने वाले कवि और संत रविदास जी की प्रतिमा का तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहगांव में भव्य समारोह का आयोजन कर लोकार्पण किया गया। विधायक गौरव सिंह पारधी के मुख्य आतिथ्य और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केसर बिसेन, श्रीमती रविकांता महेश बोरकर, सुश्री प्रियंका परते के विशिष्ठ आतिथ्य में लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गय