महोबा: गोरहरी गांव में युवक ने पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप लगाया, एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | May 14, 2026 अनिल सिंह ने पुलिस पर तहरीर बदलकर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 6 मई को गांव के तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर 5000 रुपये और घड़ी छीन ली थी। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। बाद में दर्ज एफआईआर में गंभीर धाराएं हटाकर मामूली धाराएं लगा दी गईं। पीड़ित ने एसपी से न्याय की मांग की है।