तखतपुर: एशियाई चैंपियन बेटियों का कलेक्टर ने किया सम्मान, संजू देवी और मधु सिदार ने कबड्डी व हॉकी में जीता स्वर्ण, दी गई बधाई
एशियाई चैंपियन बेटियों का कलेक्टर ने किया सम्मान संजू देवी और मधु सिदार ने कबड्डी व हॉकी में जीता स्वर्ण, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान मंगलवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं बिलासपुर की खिलाड़ी संजू देवी और मधु सिदार का सम्मान किया।