बीकानेर: अज्ञात कार की टक्कर से महिला घायल, देशनोक थाने में मामला दर्ज
बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में अज्ञात कार की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जांच अधिकारी एएसआई चरणजीत सिंह के अनुसार 3 अप्रैल शाम करीब साढ़े सात बजे नोखा निवासी दंपति बीकानेर से लौट रहे थे। इस दौरान करणी माता मंदिर के पास सड़क पार करते समय अज्ञात सफेद स्विफ्ट डिजायर कार ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर घायल हो गई, जिसे पीब