राजगढ़: राजगढ़ के ढाणी कुम्हारान में चोरी, घर के ताले तोड़कर चोरों ने जेवरात और नकदी चुराई, मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | Oct 2, 2026 राजगढ़ थाना क्षेत्र की ढाणी कुम्हारान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर मकान के ताले तोड़कर अलमारी, संदूक से जेवरात और नकद रूपए चोरी कर ले गए।पुलिस थाने में दर्ज प्रकरण के अनुसार दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को दी भंवर लाल पुत्र महेन्द्र सिंह कुम्हार उम्र 33 साल निवासी ढाणी कुम्हारान पुलिस थाना राजगढ़ (चूरू) ने रिपोर्ट देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।