मुंगावली: तारई गांव में 28 वर्षीय युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट, मुंगावली पुलिस ने किया मामला दर्ज
तारई निवासी दीपक कटारिया उम्र 28 वर्ष ने बुधवार-गुरुवार की दारमियानी रात लगभग 1 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते तारई निवासी रामबाबू और गीलारोपा निवासी राकेश कटारिया ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है, फरियादी की शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।