नबीनगर: पुनपुन नदी छठ घाट के पास शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी समेत 48 लीटर अंग्रेजी शराब की गई जब्त
अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने को लेकर नबीनगर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में नबीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुनपुन नदी छठ घाट के पास स्कूटी पर लदे कुल 48.075 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पवन कुमार पिता अशोक प्रसाद गुप्ता, ग्राम शांति मोहल्ला सेम