पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सिगनूर में संचालित एक अवैध फायर आर्म्स निर्माण फैक्ट्री पर संयुक्त दबिश दी। थाना गोगावां और सनावद पुलिस की टीम ने नदी किनारे हथियार बनाते 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 9 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टे सहित बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण और सामग्री जब्त की गई