उदयनगर: उदयनगर पुलिस ने पुलिस ने स्कूलों, उद्योगों और धार्मिक स्थलों पर किया व्यापक जनजागरण
शनिवार 5 बजे थाना उदयनगर पुलिस द्वारा जनचौपाल आयोजित कर क्यूआर कोड फ्रॉड, ऑनलाइन भुगतान संबंधी धोखाधड़ी, ओटीपी साझा न करने एवं साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल *1930* पर कॉल करने के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया साथ ही संवाद कर साइबर सुरक्षा के साथ-साथ नागरिकों के कानूनी अधिकारों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।