बरडीहा: खरडीहा गांव में जमीन विवाद सुलझाने की अनूठी पहल, बीडीओ की पहल से महापंचायत पर बनी सहमति
गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड के खरडीहा गांव में लंबे समय से चले आ रहे गंभीर जमीन विवाद और दुर्गा पूजा विसर्जन के बाद हुई हिंसक झड़प को सुलझाने की दिशा में शुक्रवार को ऐतिहासिक पहल हुई है। आज प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों के दो सौ से अधिक लोग, बुजुर्ग और महिलाएं मौजूद रहे।