हसनपुर: हसनपुर क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आकर 6 बकरियों की मौत, एक महिला झुलसी
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर स्थित दीपपुर गांव के पास सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के खंभे से करंट उतर आने से छह बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने का प्रयास कर रही एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार दीपपुर गांव निवासी बबीता, सरिता, सोना और सोनाक्षी।