रफीगंज: रफीगंज के झिकटिया गांव में गाली-गलौज के विवाद में मारपीट, महिला हुई घायल
रफीगंज प्रखंड की चरकावां पंचायत अंतर्गत झिकटिया गांव में गाली-गलौज के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है।घायल महिला की पहचान झिकटिया गांव निवासी मोहम्मद साबिर खान की 35 वर्षीय पत्नी जहीरा खातून के रूप में हुई है। रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने रविवार सुबह 8:30 में बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।