अरवल: आईजी मगध क्षेत्र ने किया अरवल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण
Arwal, Arwal | May 17, 2026 मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अरवल की विभिन्न शाखाओं एवं शाखा प्रभारियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, लंबित मामलों के निष्पादन तथा प्रशासनिक व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अरवल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।