समस्तीपुर: लेबर डिपार्टमेंट ने निजी संस्था के सहयोग से दलसिंहसराय इलाके में विभिन्न प्रतिष्ठानों से तीन नाबालिगों का किया रेस्क्यू
निजी संस्था के रेस्क्यू इंचार्ज सोनेलाल ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लेबर डिपार्टमेंट के साथ मिलकर दलसिंहसराय इलाके के विभिन्न प्रतिष्ठानों से तीन नाबालिकों को रेस्क्यू किया गया है। सभी नाबालिक बच्चे को सीडब्ल्यूसी में प्रस्तुत किया जाएगा। काउंसलिंग किए जाने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी।