जगदीशपुर के तेंदुनी मोड़ के पास हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौत
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी मोड़ के पास हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीशपुर नगर के वार्ड संख्या 12 स्थित विशेन टोला निवासी अभय कुमार, पिता मनोज यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अभय कुमार अपने दोस्तों के साथ चाय पीने के लिए गया था। इसी दौरान तेंदुनी मोड़ के पास बदमाशों ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को किस कारण अंजाम दिया गया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े बिंदुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।