तेंदूनी मोड़ के पास अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी मोड़ के समीप गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जगदीशपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 स्थित विशेन टोला निवासी अभय यादव, पिता मनोज यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, युवक की हत्या किस वजह से की गई, इसका अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच में जुटी है।