हनुमानगढ़: टाउन में दशहरे की तैयारी पूरी, 50 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, धु-धु कर जलेंगे रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले
हनुमानगढ़ टाउन में नगर परिषद श्री रामलीला सेवा समिति की ओर से आयोजित दशहरे की तमाम तैयारियां पूर्ण हो गई है। आज मंगलवार को टाउन दशहरा मैदान में 50 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, इसके साथ रावण के भाई कुंभकरण ओर रावण पुत्र मेघनाथ के पुतले भी जलाए जाएंगे। दशहरे में कानून व्यवस्था के चलते पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।