डीएम ने किया महर्षि बालार्क चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, इमरजेंसी, पंजीकरण काउंटर और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों व तीमारदारों से बातचीत कर उनका हाल जाना। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ओपीडी में रोजाना आने वाले 2 से 3 हजार मरीजों को लाइन से निजात दिलाने के लिए टोकन सिस्टम लागू करने, पंजीकरण काउंटर पर तीमारदारों के बैठने के लिए बेंचों की संख्या बढ़ाने और पर्याप्त रोशनी के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सीएमएस डॉ. एस.के. वर्मा और प्राचार्य डॉ. संजय खत्री को शासन की सभी सुविधाएं मानक के अनुसार उपलब्ध कराने व परिसर में उच्च स्तरीय सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
Msdasmc MBhospital Bahraich