कामां: कामवन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
कामां में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 हजार लीटर पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर और 9300 बोतल बूस्ट कैंपा एनर्जी ड्रिंक सीज की। वहीं,5 हजार लीटर एक्सपायरी स्प्राइट और मिरिंडा मौके पर ही नष्ट कराई गई। साफ-सफाई में खामियां मिलने पर इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया। दो नमूने जांच के लिए भरतपुर भेजे गए। शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।