पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पटना में आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे
शनिवार की दोपहर 12 बजे केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी दिल्ली से पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पटना आईआईटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में वे शिरकत करेंगे। साथ उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने भी समय दिया है, उनसे भी मुलाकात हो सकती है।