खलारी: रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी कांग्रेस में हुए शामिल।
Khelari, Ranchi | Mar 28, 2024 भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. इसके साथ ही यह तय हो गया है कि सुबोधकांत सहाय की जगह लोकसभा चुनाव 2024 में रांची संसदीय सीट से रामटहल चौधरी ही चुनाव लड़ेंगे. दिल्ली में रामटहल चौधरी ने झारखंड प्रभारी गुलाम मीर और मंत्री आलमगीर आलम की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा।