खलारी: पिठोरिया पुलिस ने अभियान चला कर 30 किलो महुवा शराब और जावा महुआ नष्ट किया
Khelari, Ranchi | Mar 27, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पिठौरिया पुलिस लगातार नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को थाना क्षेत्र के नीचे कोनकी से लगभग 30 किलो महुवा शराब और जावा नष्ट किया साथ ही पिठौरिया से एक दुकान में अवैध तरीके से बिक रहे 11 बोतल शराब भी जब्त की है। छापेमारी दल में एसआई मोबिन खान सहित पुलिस जवान मौजूद थे।