खलारी: ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला सुभाष नगर में राजयोगिनी दादी जानकी की चतुर्थ पुण्यस्मृति दिवस मनाई गई।
Khelari, Ranchi | Mar 28, 2024 खलारी। ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला डकरा सुभाष नगर में बुधवार को आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारी संस्था की तीसरी मुख्य प्रशासिका और स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसेडर राजयोगिनी दादी जानकी की चतुर्थ पुण्यस्मृति दिवस मनाई गई। ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला की नियमित बीके प्रीति बहन ने श्रद्धेय दादी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।