खलारी: ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला सुभाष नगर में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
Khelari, Ranchi | Mar 24, 2024 खलारी के ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला डकरा सुभाष नगर में रविवार को होलिका दहन के पूर्व संध्या होली मिलन समारोह में फूलों की होली खेली गई। इस ईश्वरीय होली के कार्यक्रम में लपरा पंचायत की मुखिया सह मुखिया संध की अध्यक्ष पुतुल देवी, मायापुर पंचायत की मुखिया पुष्पा खलखो, रांची पीएलवी की रंजना गिरी का चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया गया।