श्योपुर: फुटबॉल लीग में यंग बॉयज टीम विजेता, श्योपुर जूनियर फुटबॉल लीग का समापन
श्योपुर। शहर के पीजी कॉलेज खेल ग्राउंड पर जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्योपुर जूनियर फुटबॉल लीग का समापन बुधवार को रात्रि 7.30 हो गया। फाइनल मुकाबले में श्योपुर स्पोर्ट्स क्लब को यंग बॉयज की टीम ने शिकस्त देते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।