बड़वानी पुलिस ने स्थानीय निजी सिर्वी इंटरनेशनल स्कूल में खड़ी स्कूल बसों से डीजल चोरी करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। प्रेस नोट के माध्यम से बताया गया कि आरोपी के पास से करीब 120 लीटर डीजल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी सहित 1.06 लाख रु. का मनुका जब्त किया है। सिर्वी इंटरनेशनल स्कूल प्रेंसिपल शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।