गुमला: शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, 8 माह की गर्भवती युवती को जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Gumla, Gumla | Mar 30, 2026 जिले के गुमला थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध के नाम पर शोषण और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र की एक आदिवासी युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने घर में रखकर शारीरिक संबंध बनाए और अब आठ माह की गर्भवती होने पर छोड़ दिया।करीब दो वर्ष पहले युवती की मुलाकात घाघरा थाना क्षेत्र के गोरीयाडीह निवासी युवक से हुई थी।