बांका: शास्त्री चौक पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 31.200 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
Banka, Banka | Jun 4, 2026 बांका थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग दुकानों में तलाशी ली, जहां से कुल 31 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया।इस कार्रवाई में मौके से दो कारोबारियों, संतोष कुमार और छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने मामले की जानकारी दी।