चूरू: कोतवाली क्षेत्र के बीहड़ में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, महिला थाने में मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Nov 28, 2024 चूरू के बीहड़ में एक 13 वर्षीय विदेशी लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की रिपोर्ट पर गुरुवार को महिला थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। महिला थाना पुलिस से शाम करीब 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल की नाबालिग के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।