चूरू: शर्मा कॉलोनी के बंद मकान से सोने के जेवरात और ₹12 हजार नकद चोरी, पुलिस मौके पर पहुंची
Churu, Churu | Sep 5, 2026 चूरू शहर की शर्मा कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए कमरों व अलमारी के ताले तोड़कर सोने के जेवरात और 12 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। घटना का पता शनिवार दोपहर मकान मालिक की पत्नी के घर लौटने पर चला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की।