ब्यौहारी: लोहे की शीट से भरा ट्रेलर पलटा, चालक गंभीर घायल
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास लोहे की शीट से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और सड़क की खराब स्थिति को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। वीडीओ बुधवार सुबह 8 बजे सामने आया है।