हुज़ूर: अराजकता फैलाना और किसानों को गुमराह करना कांग्रेस की पुरानी आदत: मंत्री विश्वास सारंग
Huzur, Bhopal | May 7, 2026 सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों के हित और उनके विकास के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री मोहन डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है|