एकमा: आमदनी पंचायत के गौसपुर चवर में भीषण आग, हजारों की गेहूं की फसल जलकर राख
Ekma, Saran | Apr 15, 2026 एकमा प्रखंड अंतर्गत आमदाढ़ी पंचायत के गौसपुर चवर में बुधवार की शाम भीषण आग लगने से हजारों रुपए की गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गई। अचानक चवर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और खेतों में खड़ी गेहूं की फसल धू धू कर जलने लगी मौके पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया