मुंगावली: मुंगावली नगर परिषद ने चलाया वसूली अभियान, बकाया टैक्स होने पर नल कनेक्शन काटे
मुंगावली में नगर परिषद ने बकायादारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वसूली अभियान तेज कर दिया है। सीएमओ विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर नगर के सभी वार्डों में गठित दल घर-घर जाकर नल टैक्स और समेकित संपत्ति कर की जांच कर रहे हैं। टैक्स जमा नहीं होने पर नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को दोपहर लगभग 3 बजे मुंगावली में 25 नल कनेक्शन काटे गए।