Gonda - गोंडा के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबहा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में एक पुलिसकर्मी द्वारा युवक की डंडे से बेरहमी से पिटाई की जा रही है।
यह पूरा मामला बीते 22 मई का बताया जा रहा है, जहां चैनापुर गांव के रहने वाले संजय कुमार की शिकायत पर पुलिस ने रमेश, रामेश्वर, अरविंद और पराग समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद दुबहा चौकी के सिपाही नीरज सिंह आरोपियों को पकड़कर चौकी लाए थे। पीड़ित अरविंद के मुताबिक, जब उन्होंने चौकी पर अपनी बात रखनी चाही और कहा कि उनके साथ भी मारपीट हुई है और उनकी भी सुनवाई की जाए, तो इसी बात से पुलिसकर्मी नाराज हो गए।
इसके बाद होमगार्ड ने युवकों के हाथ पकड़े और साल 2025 में भर्ती हुए रिक्रूट आरक्षी अमन ने लाठी से उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में साफ दिख रहा है
वायरल वीडियो